हुज़ूर: नवीबाग में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत,पति और 7 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल
Huzur, Bhopal | Jun 29, 2026 राजधानी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पति और सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेतफरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक की तलाश शुरू करदी है। घटना रविवार की रात करीब दस बजे नवीबाग की है।जबकि इलाज के दौरान घायल महिला की सोमवार सुबह5:30 बजे मौत हो गई।