बिहारीगंज: पुर्व कांड के आरोपी को भेजा जेल, मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप
बिहारीगंज पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और लूटपाट मामले में फरार आरोपी प्रभास यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर बैरियर प्वाइंट पर कार्यरत युवक से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने, मारपीट करने और हथियार के बल पर लूटपाट करने का आरोप है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार रात उसके घर से गिरफ्तारी की।