पनागर: ग्राम सिलगौर में जल नल योजना की खुली पोल, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, कांग्रेसियों ने उठाया मुद्दा
भीषण गर्मी के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर देखने जब ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, तो स्थिति बेहद चौंकाने वाली मिली। सरकार की महत्वाकांक्षी 'नल-जल योजना' के बड़े-बड़े वादे यहाँ पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने जब गाँव के कुओं और जलस्रोतों