कुरावली: कुरावली क्षेत्र में आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, भाई-बहन हुए घायल
जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी जयसिंह पुत्र सूबेदार अपनी बहन लक्ष्मी देवी पत्नी श्याम सिंह के साथ बाइक से बेवर जा रहे थे। दोपहर में जैसे ही वह थाना क्षेत्र में कृषि मंडी के निकट पहुंचे तभी अचानक सामने आवारा जानवर आ गया जिसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार भैया बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।