होशंगाबाद नगर: पीपल चौक पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गुरुवार को पीपल चौक पर कर्मचारी धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी हड़ताल 2 जून से लगातार जारी है, लेकिन अब तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।