सिराथू: कोखराज थाना में शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि भू माफिया उसकी जमीन पर कर रहे हैं कब्जा, दर-दर भटकने को मजबूर
शनिवार को कोखराज थाना शिकायत करने के लिए असवा गांव के दयाराम पहुंचे हुए थे।जहां पर उन्होंने पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि वह अपनी जमीन रकबा नंबर 883 पर निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और काम को रुकवा दिया। दयाराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि जाति सूचक गाली गलौज किया।दयाराम ने उन लोगों पर अन्य कई आप भी लगाए हैं।