चरखारी: सालट गांव एक साल से अंधेरे में, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, जली पड़ी सप्लाई केबल और DP-ट्रांसफार्मर खराब
चरखारी इकाई के ग्राम सालट में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। गांव में बिजली सप्लाई के लिए डाली गई केबल जली पड़ी है और DP व ट्रांसफार्मर एक साल से खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं चेते। लाइनमैन को केबल ठीक करने के लिए कहते हैं तो वह फोन काट देता है।