मिर्ज़ापुर: विंध्याचल क्षेत्र के महरौडा बिरोही में शांति राज समावेशी शिक्षा केंद्र ने डेढ़ सौ गरीबों को कंबल वितरण किया
बताते चले कि रविवार की दोपहर 3:00 बजे यह कंबल वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी परवेज खान। इस ठंड के मौसम में गरीब असहाय लोगों को 150 कंबल वितरण किया गया। वही शांति राज समावेशी शिक्षा समिति एवं स्वावलंबन केंद्र के सौजन्य से निशुल्क ट्राई साइकिल। व्हीलचेयर। बैसाखी। स्मार्टफोन। कान की मशीन। छड़ी। व घुटने का बेल्ट आदि उपकरण दिया गया।