मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात क्षेत्र के अनंत राम पट्टी में पटिया हटाने के विवाद में चाचा और उनके लड़कों ने भतीजे को पीटकर किया घायल
बताते चले कि रविवार की दोपहर 12:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अनंतराम पट्टी निवासी युवक जितेंद्र कुमार ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बताया कि। पटिया हटाने के विवाद में मेरे चाचा व उनके लड़कों ने मुझे गला दबाकर मारा पीटा जब मेरा भाई छुड़ाने के लिए आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान जितेंद्र को वाराणसी रेफर किया।