मिर्ज़ापुर: प्रोजेक्ट मिलन के तहत 5 बिछड़े दंपतियों को परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में साथ रहने के लिए कराया गया राजी
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के माध्यम से प्रोजेक्ट मिलन के तहत पांच बिछड़े दंपतियों को साथ रहने के लिए राजी कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक रीता यादव के साथ अन्य टीम के सदस्यों ने विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे दंपतियों को साथ रहने के लिए राजी कराया। इस मौके पर टीम के अन्य लोग भी मौजूद रहे।