झांसी: झांसी में तांत्रिक विद्या करने गई महिला को युवती ने रास्ते में रोका और बाइक से पटका, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 29, 2026 झांसी में एक महिला और युवती के बीच हुई खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला तांत्रिक विद्या से संबंधित किसी कार्य को करके बाईक सवार युवक के साथ भाग रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवती ने उसे रोक लिया और गाड़ी पर जाते समय पकड़कर खींच कर पटक दिया। ये पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई।