मेरठ: फिटजी कोचिंग केंद्र के खिलाफ पेरेंट्स का गुस्सा फूटा, शटडाउन के चलते परिजन पहुंचे एसएसपी ऑफिस
Meerut, Meerut | Jan 22, 2025 मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में मौजूद फिटजी कोचिंग सेंटर के शटडाउन होने के चलते बुधवार को सैकड़ो लोग एसएसपी ऑफिस पहुंच गए जहां उन्होंने बताया की हजारों स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है वही 2 साल की एडवांस फीस लेकर फिटजी कोचिंग सेंटर को चलाने वाले लेकर भाग गए हैं पूरे मामले की एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है