गुनौर: गुनौर में मंदिरों के पास शराब दुकान का विरोध तेज, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
Gunnor, Panna | Apr 8, 2026 नगर में धार्मिक स्थलों के समीप संचालित हो रही शराब दुकानों को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड गुनौर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संकट मोचन मंदिर के सामने तथा शिव मंदिर के बगल से संचालित शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है।