बालोद: दल्लीराजहरा-अंतागढ़ पैसेंजर ट्रेन के आगे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने कूदकर की खुदकुशी, हाथ कटकर शरीर से हुआ अलग
Balod, Balod | May 6, 2026 बालोद जिले में पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह 3.30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास यह घटना हुई। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।