गोंडा: अहिरौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने अर्ध निर्मित पक्के मकान को ढहाया, वीडियो हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Feb 14, 2025 इटियाथोक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने अर्धनिर्मित पक्के मकान को ढहा दिया है,जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पीड़ित रामकृष्ण वर्मा ने विपक्षी रामप्रीतवर्मा सहित 18 लोगों के खिलाफ इटियाथोक थाने में लिखित सूचना दी है,पुलिस तहरीर व वायरल वीडियो के आधार पर जांच और कार्रवाई करने में जुट गई है।