गोंडा: श्रीनगर बाबागंज में आग लगने से दो किसानों का ढाई बीघा गन्ना जल गया, पीड़ित ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
Gonda, Gonda | Feb 13, 2025 धानेपुर के श्रीनगर बाबागंज मे आग लगने से 2 किसानों का ढाई बीघा गन्ना फसल जल गई है जिससे लगभग 1 लाख का नुकसान हुआ है। गुरूवार 3 बजे किसान रामशब्द व परमेश्वर ने बताया कि बिजली लाइन मे स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग लग गई कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है।बताया कि बिजली खंबा सड़क किनारे न लगाकर बिजली विभाग ने उनके खेत मे लगा दिया है जिससे नुकसान हुआ है।