गोंडा: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश, BSA और स्टेनो पर गंभीर आरोप
Gonda, Gonda | Feb 13, 2025 देवीपाटन मंडल के शिक्षा विभाग गोण्डा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है। राम सरन सिंह, सेमरा कॉलोनी, गोंडा द्वारा की गई शिकायत में बीएसए, स्टेनो और एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत के अनुसार, इन अधिकारियों पर मृतक आश्रितों की नियुक्तियों में धन उगाही, वेतन सत्यापन के नाम पर रिश्वत और शिक्षकों का शोषण करने का आरोप है।