हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार 12pm को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस क्रम में बड़ी दुर्गा मंदिर समिति, एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।