रामगढ़ पचवारा: डोबला खुर्द में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन
रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र के डोबला खुर्द गांव में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। यहां पर 50 महिलाओ व बालिकाओं को नि: शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह मुहिम जेकारे परिवार संस्था जयपुर के द्वारा चलाई जा रही है। उद्घाटन समारोह में सरपंच कैलाश बैरवा, सोनू शर्मा, श्रीराम माधोपुर उपस्थित रहे