महोबा: महोबा के बिच्छू पहाड़िया के पास लगभग 5 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2026 महोबा के ग्राम शाहपहाड़ी निवासी 58 वर्षीय रामप्यारी पत्नी शिव प्रसाद लगभग 5 दिन पूर्व ई रिक्शा में सवार होकर मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर पूजा अर्चना करने जा रही थी। तभी बिच्छू पहाड़िया के पास ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी बीते दिन रिफर दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।