फतुहा: वरूणा गांव में करंट लगने से एक 35 वर्षीय युवक की हुई मौत।
Fatwah, Patna | Jun 24, 2026 फतुहा थाना क्षेत्र के वरूणा गांव में करंट लगने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक वरूणा गांव निवासी धुरी सिंह के पुत्र मसुदन सिंह है। बताया जाता है कि मसूदन सिंह घर से निकलकर खेत पर जा रहे थे इसी क्रम में खेत में गिरे बिजली के करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हुई हैपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।