बहरोड़: बहरोड के NH-48 पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल
Behror, Alwar | Apr 24, 2026 दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर बहरोड़ क्षेत्र के कांकर दोपा गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं।