जलडेगा: ओडगा ओपी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट के तीन चालकों का कटा चालान
पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर ओड़गा ओपी पुलिस द्वारा टायर मोड़ के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की। इस क्रम में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 3 बाइक सवारों का चालान काटा गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वा