शाहजहाँपुर।पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित सुनवाई के दौरान 15 मामलों पर विचार किया गया। परामर्श केंद्र की टीम ने तीन दंपत्तियों के पारिवारिक विवाद आपसी समझाइश और सहमति से सुलझा दिए, जिसके बाद सभी को सकुशल विदा किया गया।