बरेली: पीड़ित ने SSP बरेली के दरबार में कहा- मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जंडिया वीरमनगला निवासी तेजपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए मुकदमे के नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि 23 जून 2026 को दर्ज मुकदमे के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। तेजपाल का आरोप है कि आरोपी लगातार उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना