सिंगरौली: शंकर मार्केट में पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर 9 वर्षीय बच्चा हुआ घायल, अस्पताल में उपचार जारी
सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना के जयन्त चौकी इलाके में स्थित शंकर मार्केट जयंत में एक मकान की छत से पतंग उड़ाते समय पैर फिसलने के कारण एक नौ वर्षीय बच्चा नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार अभी जारी है।