मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
कटघर थाना इलाके में गोविंद नगर निवासी विक्की ने अज्ञात कारणों को चलते घर से बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बताया गया कि विक्की की 4 साल पहले सुनीता नाम की महिला के साथ विवाह हुआ था और उसके 2 बच्चे हैं। वह मजदूरी का काम करता था।