मुरादाबाद: मुरादाबाद में फूड पॉइजनिंग के कारण 25 से 30 लोगों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुरादाबाद में फूड पॉइजनिंग के चलते 25 से 30 लोगों की हालत बिगड़ गई जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से कई बच्चों सहित लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। ये लोग देर रात से जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं जिनके इलाज में डॉक्टरों की कई टीमें मुस्तैद हैं।