मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल मजदूर की मौके पर हुई मौत
थाना सिविल लाइन इलाके के आदर्श नगर कॉलोनी में मजदूर वापस अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उसको पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।