पीपलदा: इटावा क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 25, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर महावीर मीणा, रमेश मीणा, महावीर बैरवा, संजय बैरवा को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।