पीपलदा: बिजली समस्या से खफा भाजपा पार्षद वार्ड वासियों के साथ प्रदर्शन कर जताई नाराजगी दिया SDM को ज्ञापन
Pipalda, Kota | Jul 24, 2024 जिले के इटावा नगर के सरोवर नगर में कम वोल्टेज की समस्या और अनियमित बिजली आपूर्ति से खफा भाजपा पार्षद रुकमणी प्रजापति और निर्दलीय पार्षद गायत्री सोनी के नेतत्व में वार्ड के लोग आज इटावा बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। और गेट पर बैठ गए जब काफी देर तक बिजली अधिकारी नही पहुंचे तो इटावा उपखंड कार्यालय पहुंचे ।