पीपलदा: खातोली कोटा मार्ग पर भवनीपुरिया के निकट बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Pipalda, Kota | Jul 24, 2024 जिले के खातोली कोटा मार्ग पर भवानीपुरिया के निकट बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जितेंद्र पुत्र ग्यारसीलाल निवासी खातोली कोटा आ रहा था कि उसकी बाइक भवनीपुरिया के निकट फिसलने से दुर्घटना के शिकार हो गयी। जिसको पहले इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गम्भीर हो के पर कोटा रेफर किया गया।