डलमऊ: 15 दिन से अधिक खराब पड़े ट्रांसफार्मर को कठघर के JE द्वारा सही नहीं कराया जा रहा, ग्रामीणों में आक्रोश
डलमऊ तहसील क्षेत्र के बड़ी बाग मजरे भगवल बुजुर्ग गांव में 15 दिन पूर्व आंधी और तूफान में ट्रांसफार्मर जल गया था।जिसकी वजह से ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है। एक हफ्ता पूर्व ट्रांसफार्मर तो गांव आ गया लेकिन अभी तक लगाया नहीं गया है किसान नेता मनोज यादव ने कहा किया अगर 24 घंटे के अंदर बिजली सप्लाई गांव को नहीं दी गई तो हम लोग धरने के लिए बाध्य होंगे