हिसुआ: टीएस कॉलेज हिसुआ में कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू की
Hisua, Nawada | May 6, 2026 टीएस कॉलेज, हिसुआ में बुधवार को शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू की। मगध विश्वविद्यालय बोधगया की अंगीभूत इकाई यह कॉलेज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर है। सभी कर्मचारी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में धरना दे रहे हैं।