बक्सर: इटाढी रेलवे गुमटी बंदी से त्रस्त जनता, संघर्ष मोर्चे ने 30 जुलाई से फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Buxar, Buxar | Jul 30, 2026 बक्सर के इटाढी रेलवे गुमटी को तत्काल खोलने की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना दोबारा शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की और संचालन डॉ. अजीत कुशवाहा ने किया। सरोज राजभर ने कहा कि रेलवे और जिला प्रशासन आम जनता की समस्या के प्रति संवेदनशील नहीं है। गुमटी बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।