ओरमांझी: सीपीआई राज्य कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
सीपीआई राज्य कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।