उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस ने बीते मंगलवार रात्रि को थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे इसकी जानकारी दी।