टीकमगढ़: टीकमगढ़ में मानसून की पहली बारिश, 15 इंच कम पानी: पिछले साल से कम वर्षा दर्ज, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
टीकमगढ़ में लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को मानसून की पहली बारिश शुरू हुई सुबह से दोपहर 2 तक आसमान मे बादल छाए रहे, इसके बाद शाम 4 वजे गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है बुधवार को 36 डिग्री और गुरुवार को 2 बजे 33 डिग्री दर्ज किया गया। आज की बारिश के बाद उम्मीद है कि आगामी सप्ताह मे खरीफ फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी