सांगोद: सांगोद में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस का मंथन, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया
Sangod, Kota | May 10, 2026 सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक रविवार को सांय 5बजे आयोजित की गई, जहां आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन हुआ। बैठक जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।