जिला सोलन में प्राकृतिक खेती से किसानों को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी
केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के माध्यम से कृषि विभाग लगातार कार्य कर रहा है। जिला सोलन में 2500 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। यह जानकारी आत्मा परियोजना के परियोजना निदेशक हीरा लाल आज़ाद ने दी।
परियोजना निदेशक आत्मा हीरा लाल आज़ाद ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्लस्टर बनाकर किसानों को जोड़ा जा रहा है। गत वर्ष 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की गई थी।
Solan, Solan | Jul 15, 2026