ओरछा: ओरछा में सेवा संकल्प शिविर: 237 मरीजों का किया गया उपचार
ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर को आयोजित शिविर में मलेरिया, एनीमिया, मधुमेह सहित कई बीमारियों की जांच की गई। 237 मरीजों ने इलाज और जांच सेवाओं का लाभ उठाया।