बांका: जगतपुर पेट्रोल पंप के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति हुए घायल
Banka, Banka | Apr 5, 2026 शहर के जगतपुर पेट्रोल पंप के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। जख्मी दंपति का उपचार रविवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार अलीगंज निवासी नीरज कुमार अपनी पत्नी बबीता देवी को बाइक से लेकर ककवारा की ओर जा रहे थे इस दौरान जगतपुर पेट्रोल पंप के पास एक टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दंपति गिरकर जख्मी हो गए।