थाना क्योलडिया क्षेत्र में 14 नवंबर की रात टैम्पू चालक से मोबाइल, टैम्पू और रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों को बरेली की हाफिजगंज पुलिस ने 33 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। गश्त के दौरान देशनगर तिराहे पर पकड़े गए आरोपियों से लूटा गया टैम्पू, मोबाइल, 630 रुपये और 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।