सांगानेर: मानक चौक थाना इलाके में ATM बूथ की कैश डिपॉजिट मशीन में छेड़छाड़ कर 38 हजार रुपए की चोरी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के मानक चौक थाना इलाके में एक ATM बूथ में लगी कैश डिपोजिट मशीन से छेड़छाड़ कर 38 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। मशीन में माचिस की तीली लगाकर दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। माणकचौक थाना पुलिस ATM बूथ में लगे CCTV फुटेज में कैद हुए दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।