उज्जैन शहर: उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गश्त में 195 वारंटी और हत्या के 4 गंभीर फरार आरोपी गिरफ्तार
जिले में बीती रात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए व्यापक कॉम्बिंग गश्त की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चली इस रात्रिकालीन सघन मुहिम में 600 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सड़कों पर उतरे। इस दौरान पुलिस टीमों ने जिलेभर में एक साथ दबिश देकर 85 स्थाई वारंट और 110 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 195 वारंटियों को धर दबोचा। इसके साथ ही 5 व