महोबा: कबरई रोड कानपुर-सागर हाईवे पर एक बाइक पर पांच सवार, वायरल वीडियो ने खोली यातायात व्यवस्था की पोल
Mahoba, Mahoba | May 26, 2026 कबरई रोड स्थित कानपुर-सागर हाईवे पर एक बाइक पर पांच लोगों के सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं और दो मासूम बच्चे समेत पांच लोग बिना सुरक्षा के सफर करते दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा यातायात नियमों की खुली धज्जियां उड़ाता नजर आया। पुलिस की नियमित चेकिंग और चालान के दावों के बीच वायरल वीडियो सवाल खड़े करता है।