औराई: औराई में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई घरों के छप्पर उड़े
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र में सोमवार शाम करीब चार बजे तेज आंधी और बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घरों के छप्पर और एल्वेस्ट्स उड़ गए। सिमटोका गांव में एक विशाल सिमर का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया