खागा: किशनपुर में JCB मशीन से दबकर चालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मालिक पर लगाया हत्या का आरोप
Khaga, Fatehpur | Apr 12, 2026 फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रग्घुपुर मजरे गढ़ा गांव में JCB मशीन से दबकर युवक की मौत के बाद परिजनों ने JCB मालिक पर दबाकर मार डालने का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में किशनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।