लोहरदगा: लोहरदगा महिला कॉलेज में अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल से छात्राओं को आग से बचाव के तरीके सिखाए
अग्निशमन सप्ताह 2026 के तहत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लोहरदगा शहर के महिला कॉलेज परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल किया गया, जिसमें छात्राओं को आग लगने की स्थिति में सतर्कता, बचाव और नियंत्रण के तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में एक आपात स्थिति का माहौल तैयार कर यह समझाया गया कि किसी भी आकस्मिक घटना के समय घबराने के बजाय संयम.