गया टाउन सीडी ब्लॉक: “मेरे पति की कभी भी कराई जा सकती है हत्या” : जान का खतरा बताकर महिला ने आईजी विकास वैभव से लगाई गुहार
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सोमवार को दोपहर 3 बजे मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है. गड़ेरिया-रानीगंज निवासी सरिता देवी ने आरोप लगाया है कि धनबाद से जुड़े एक गैंगस्टर और उसके सहयोगियों द्वारा उनके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.